ये मासूम बच्चे

आज super Saturday में उन बच्चों को चिन्हित किया जो हिंदी पढ़ने में झिझकते हैं या फिर खुद को लाचार, कमज़ोर समझते हैं। ऐसे बच्चों की पढ़ने के प्रति झिझक को दूर कर उनको कक्षा के पटल तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। थोड़े से प्रयासों से पाया कि बच्चों में सीखने, समझने की असीम संभावनाएं हैं।
इन बच्चों में छुपी हुई, सोई हुई जिज्ञासाएं है  , बच्चें अपने शिक्षक से, अपने बस्ते से, अपनी कक्षा से जुड़ना चाहते हैं।
मुझे महसूस हुआ एक शिक्षक बतौर हमें कक्षा में सिर्फ अच्छा माहौल बनाना हैं, उस बिंदु को टटोलना है जहा बच्चा अटक रहा है, भटक रहा है।
      अक्सर देखा गया है ऐसे बच्चें विषय को समझने के बजाय खेलने, उधम करने, मस्ती करने में खुद को उलझाए रखना चाहते है। इनको छोटी छोटी, सहज और सरल गतिविधिया कराते हुए कक्षा से जोड़ना चाहिए। ये बच्चें अपने शिक्षक से, अपने पालक से संवाद नहीं करते, या बहुत सीमित संवाद करते हैं। इनके पालकों का इनकी शिक्षा को लेकर एक सीमित दृष्टिकोण रहता है, बहुत फिक्रमंद नहीं होते , इनका परिवेश इन्हें उत्साहित नहीं करता ,,,। ऐसी स्थिति में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका ही इस चुनौती से निपटने में सक्षम बनाती है। उसे शिक्षक बनने से पहले विश्वास अर्जित करना, बच्चें से सतत् संवाद, मित्र सा अहसास कराना, बच्चें के साथ खेलना, छोटे छोटे टास्क देना इत्यादि स्थिति अनुसार शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।
    अंत में... आंकलन कीजिए कि,,,, 
ऐसी स्थिति आपके बच्चें के साथ तो नहीं है , अगर नहीं है तो बहुत अच्छी बात है,,, पर प्रतिकूलता होने पर आप पालक के साथ शिक्षक की भूमिका का निर्वहन करना प्रारंभ कर दीजिए। एक ऐसे शिक्षक, ऐसे पालक बन जाइए जो बच्चें के साथ जुड़ गया है, बच्चें को उस भय से दूर कर दिया है जिसमें बच्चें ने पढ़ाई को हौव्वा बना लिया था,,,,,,,।
अपने अमूल्य विचार से अवगत अवश्य कराए जिससे हम सब मिलकर देश के भविष्य की उचित दिशा निर्धारित कर सके,,,, 
सादर आभार सहित ...... सत्यम