Posts

कितना बदल गया त्यौहार

" कितना बदल गया त्यौहार"  प्यारे भैया , रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र भेज रही हूं ,,। शुभ घड़ी का लाइफ में धारण करना,,खूब खुश रहना।                                              तुम्हारी दीदी  पवित्र रिश्ते को इस तरह की चंद लाइने कितनी पावरफुल बना देती थी । जब कुछ वर्ष पहले इस तरह की पाती  भाई के हाथ में आती थी,,,,।  डाकघर वाले बाबू कहा करते थे ,कि हमारे लिए यह त्यौहार कुछ दिन पहले से ,कुछ दिन बाद तक रहता था । हमारे  हाथों में खतों को बंडल हुआ करते थे । घर-घर जाते थे,  कुछ खतों को बैठकर सुनाना भी पड़ता था,,। हर्षित भाव से भाई और माताएं हमें भुजिया, पकी पकवान खाए बिना जाने ना देते ,,,।  यह सब स्मृतियों में बस गया है ,,अब तो बमुश्किल चार पांच लिफाफे ही आते हैं,, उनका भी पता मालूम करने माथापच्ची करना पड़ती है । लिफाफों में रक्षा सूत्र ही होते हैं,,,, पन्ने पर लिखे फलसफे तो मोबाइल के माध्यम से पहुंच जाते हैं ,,। क्या भाई ,,, कैसे हो,,,...

पौधारोपण

Image
पेड़ पौधें तो इस पावन धरा के सुन्दर आभूषण हैं। भला आभूषण किसको अच्छे नहीं लगते। क्या हम इन आभूषणों से अपरिचित हैं?  इन आभूषणों को धरा की शोभा बनाने में कितना खर्च हमारा लगता हैं,,,,? नहीं न,,,,,,, तो फिर  रे मन चेत.... प्रकृति से मिले अनुपम, अमूल्य उपहार को पूरी शिद्दत से स्वीकार कीजिए,,, यकीनन ये उपहार , विविध विविध प्रकार के पौधों का रोपण फिर उनका विकास न सिर्फ़ खुद के जीवन वरन आने वाली पीढ़ी के लिए भी फायदेमंद रहेगा,,।  क्योंकि  प्रकृति से खिलवाड़ करना  सर्वदा अनुचित है,,,  प्रकृति से जुड़ कर रहना संपूर्ण मानव समाज के लिए उचित है ,,,, सत्यम 

ये मासूम बच्चे

आज super Saturday में उन बच्चों को चिन्हित किया जो हिंदी पढ़ने में झिझकते हैं या फिर खुद को लाचार, कमज़ोर समझते हैं। ऐसे बच्चों की पढ़ने के प्रति झिझक को दूर कर उनको कक्षा के पटल तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। थोड़े से प्रयासों से पाया कि बच्चों में सीखने, समझने की असीम संभावनाएं हैं। इन बच्चों में छुपी हुई, सोई हुई जिज्ञासाएं है  , बच्चें अपने शिक्षक से, अपने बस्ते से, अपनी कक्षा से जुड़ना चाहते हैं। मुझे महसूस हुआ एक शिक्षक बतौर हमें कक्षा में सिर्फ अच्छा माहौल बनाना हैं, उस बिंदु को टटोलना है जहा बच्चा अटक रहा है, भटक रहा है।       अक्सर देखा गया है ऐसे बच्चें विषय को समझने के बजाय खेलने, उधम करने, मस्ती करने में खुद को उलझाए रखना चाहते है। इनको छोटी छोटी, सहज और सरल गतिविधिया कराते हुए कक्षा से जोड़ना चाहिए। ये बच्चें अपने शिक्षक से, अपने पालक से संवाद नहीं करते, या बहुत सीमित संवाद करते हैं। इनके पालकों का इनकी शिक्षा को लेकर एक सीमित दृष्टिकोण रहता है, बहुत फिक्रमंद नहीं होते , इनका परिवेश इन्हें उत्साहित नहीं करता ,,,। ऐसी स्थिति में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण...

भरोसा संकल्प का ,,,,,,

कोई भी  लक्ष्य को हासिल करने के पूर्व तीन प्रकार के दृष्टिकोण बनते है । 1.लक्ष्य के लिए संकल्प ही नहीं बना पाते। 2.लक्ष्य के लिए संकल्प में किसी बाधा या प्रलोभन से हल्कापन ले आते। 3. कितने भी विघ्न विनाशक बाधा आने पर भी संकल्प में कमी नही लाते।                    जंगल के राजा ने दौड़ प्रतियोगिता रखी और प्रतिभागियों को एक लंबी दूरी तय करने का कठिन टास्क रखा। कुछ प्रतिभागी उत्साहित हुए, कुछ उत्साहित प्रतिभागियों को देख उत्साहित हुए और कुछ आयोजन के नकारात्मक पक्ष के साथ अपनी संभावित पराजय के विचार करने लगे। बहरहाल वनराज की अनुमति से बन्दर भाई ने दौड़ प्रतियोगिता आरंभ करवाई।  चीता,हिरण,खरगोश,लोमड़ी,भेड़िया अपनी आसान सी जीत की संभावना से प्रसन्न दिख रहे थे, हाथी, सूकर, रीछ आदि प्रतिभागी होकर भी किसी अन्य के जीतने की दावेदारी पर विचार विमर्श कर रहे थे। इन सबके बीच गधा और कछुआ ने भी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बना लिया था। दौड़ शुरू हो गई, सभी प्रतिभागी उत्साहित होकर दौड़ रहे थे।  कुछ ही दूर दौड़ने पर खुद को पीछे देख हाथी...