कितना बदल गया त्यौहार

" कितना बदल गया त्यौहार" 

प्यारे भैया ,
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र भेज रही हूं ,,।
शुभ घड़ी का लाइफ में धारण करना,,खूब खुश रहना।
                                             तुम्हारी दीदी 

पवित्र रिश्ते को इस तरह की चंद लाइने कितनी पावरफुल
बना देती थी । जब कुछ वर्ष पहले इस तरह की पाती 
भाई के हाथ में आती थी,,,,। 
डाकघर वाले बाबू कहा करते थे ,कि हमारे लिए यह त्यौहार
कुछ दिन पहले से ,कुछ दिन बाद तक रहता था । हमारे 
हाथों में खतों को बंडल हुआ करते थे । घर-घर जाते थे, 
कुछ खतों को बैठकर सुनाना भी पड़ता था,,। हर्षित भाव से
भाई और माताएं हमें भुजिया, पकी पकवान खाए बिना जाने ना देते ,,,। 
यह सब स्मृतियों में बस गया है ,,अब तो बमुश्किल चार पांच
लिफाफे ही आते हैं,, उनका भी पता मालूम करने माथापच्ची
करना पड़ती है । लिफाफों में रक्षा सूत्र ही होते हैं,,,, पन्ने पर
लिखे फलसफे तो मोबाइल के माध्यम से पहुंच जाते हैं ,,।
क्या भाई ,,,
कैसे हो,,, 
राखी भेज दी,,, 
अब तक मिल गई होगी,,, 
टीका लगा कर ,मुंह मीठा कर के,,राखी बंधवा लेना ,,,,
इन रिश्तो को और भार मुक्त कर दिया है ,अमेजॉन जैसी
कंपनियों ने ,,, बस आप अमेजॉन पर जाओ, राखी सिलेक्ट
करो, पेमेंट करो ,,दिए गए पते पर कंपनी पहुंचा देती है,,।
   " कितना बदल गया त्यौहार" 
पर ऐसा क्यों लगता है ??
कि जो भावना लिखी गई पाती में थी ,,वह कहीं गुम सी हो गई है !!!! सत्यम